कुछ लोग दिल से तो अपने आसपास के लोगों का बहुत आदर करतें हैं, पर उनके सामने अपनी भावनाएं प्रदर्शित नहीं कर पाते.
इससे अक्सर ये लगता है उन्हें किसी की परवाह नही है, वे बदमिजाज हैं, जबकि हकीकत में वे अपने करीबियों से बहुत प्रेम करते हैं, अक्सर उनके सम्मान के लिए दूसरों से लड़ भी जाते हैं. नीचे दी गई बातें ऐसे लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती है
● अपने व्यवहार-हावभाव से शिष्ट दिखें. कोई बात पसंद न आने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय चुप रहें।
● ध्यान से बात सुनें. बीच-बीच में यह दर्शाएं कि आपको उनकी बातें रुचिकर लग रहीं हैं. कई बार बात पर ध्यान न देने से व्यक्ति यह समझता है कि उसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा.
●अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो तुरंत अपनी गलती के लिए माफी मांगे. इससे विनम्रता दिखेगी.
●अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो तुरंत अपनी गलती के लिए माफी मांगे. इससे विनम्रता दिखेगी.
● हमेशा सामने वाले व्यक्ति की सोच और विचारों का सम्मान करें.
Thanks
Team Akanksha

No comments:
Post a Comment