कहतें है रुका हुआ पानी भी एक दिन सड़ जाता है तो हमारा भी हो सकता है कुछ ऐसा ही.
जिदगी की इस दौड़ में बने रहने के लिए हमें खुद को समय के हिसाब से अपडेट करतें रहना पड़ेगा। बदलाव न सिर्फ हमारे पर्सनालिटी में नयापन लातें है बल्कि हमारे अंदर पॉजिटिव एनर्जी भी लातें है। अगर हम गौर करें तो घर-स्कूल-कॉलेज से लेकर ऑफिस तक उन्हीं लोगों को जिमेदारी मिलती है, जिनका व्यक्तित्व ताजगी से भरपूर होता है और जिनमे लोगों को प्रभावित करने क्षमता होती है। इसलिए खुद को समय के हिसाब से अपडेट करतें रहें. इसमें नीचे लिखी हुई कुछ बातें आपके लिए मददगार हो सकती है
स्टाइल
एक ही स्टाइल से अगर आप बोर हो रहें है टोनिसे थोड़ा बदलिए। अगर हल्के रंग पसन्द करतें है तो थोड़ा कलरफुल कपड़े पहनिए. हेयरस्टाइल चेंज कीजिये. फैशनेबल फुटवेयर को अपनी वॉर्डरोब में जगह दीजिये. ड्रेस के साथ मैचिंग एक्सेसरीज भी पहनिए. इन तरीकों को अपनाते ही आप बदले-बदले नजर आएंगे।
बातचीत का अंदाज
बातचीत का ढंग में भी थोड़ा नयापन लाइए. नमस्ते की जगह गुड़ मॉर्निंग कहिये. बीच-बीच मे इंग्लिश के कुछ हाई प्रोफाइल वर्ड यूज करिये। कभी-कभी कोई कविता की पंक्ति या चुटकुला सुनाइये। इससे आपकी नई इमेज बनेगी।
नजरिया
जिंदगी के प्रति अपना नजरिया बदलिए। सोच सकारात्मक रखिये। क्योंकि हमारे ही हांथ में होता है कि रास्ते चलते वक़्त हम सितारे देखना चाहते हैं या कीचड़।
कुछ नया सीखें
आज का दिनन ऐसा जहां पर हर दिन कोई न कोई हमें पीछे करने आ रहा है। आज कम्पटीशन सिर्फ दो कम्पनी के बीच ही नही बल्कि दो लोगों के बीच भी है.
इसलिए हमें हर दिन समय निकालकर अपने काम से रिलेटेड कुछ-कुछ नया सीखते रहना पड़ेगा.
पढतें रहिये
एक कहावत है
'सभी पढ़ने वाले लीडर्स नही है लेकिन सभी लीडर्स पढ़ाकू हैं'
अगर आप दुनिया के खुश और सम्पन लोगों की लिस्ट में एक चीज कॉमन मिलेगी और वो है उनकी पढ़ने की आदत।
अगर आप औसत हर दिन 30 मिन्ट्स किताब पढ़ते है तो साल भर में लगभग 6 नई किताब पढ़ सकते है और एक अनुमान के हिसाब अगले 10 साल में आप अपने जेनरेशन से काफी आगे हो जाएंगे.
Thanks
Team Akanksha
No comments:
Post a Comment