Monday, 9 April 2018

व्हाट्सएप के ये खास फीचर्स बना देंगे आपको और भी स्मार्ट

व्हाट्सएप पूरी दुनिया मे पापुलर है और इसकी वजह हर दिन इस एप को यूजर फ्रेंडली बनाना भी है। व्हाट्सएप में ऐसे बहुत सारे फीचर्स है जो इसको और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बना रहें हैं।
आइये जानते हैं व्हाट्सएप के कुछ फीचर्स


पढ़ें 'अनरीड' मैसेज

व्हाट्सएप ने '@' मेंशन बटन भी जारी किया है इस बटन की मदद से यूजर्स उन मेसेजस को आसानी से पढ़ सकते है जिन्हें वो अभी न पढ़ पाए हो. इस बटन पर टैप करने के बाद यूजर्स किसी ग्रुप में उन्हें टैग किया हुआ मैसेज पढ़ सकेंगे. यह फीचर अभी सिर्फ 'आईओएस' यूजर्स के अवेलेबल है पे कम्पनी जल्द इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी शुरू कर सकता है.

मेसेज को बनाएं 'स्टार'

जैसे आप लैपटॉप या फोन में बुकमार्क बनाते हैं, वैसे ही व्हाट्सएप मैसेज को भी बुकमार्क बना सकते हैं. ऐसा मैसेज जो आपके लिए जरूरी है उसे एप में सबसे ऊपर रख सकते हैं.
मैसेज को स्टार मेसेज बनाने के लिए व्हाट्सएप के होम स्क्रीन पर जाएं, जो मेसेज सबसे ज्यादा अहम हो उसे टैप करके कुछ देर दबाएं रखें. स्क्रीन पर ऊपर एक स्टार 'आइकन' दिखाई देगा, इसपर टैप कर दें.

ब्लू टिक हटाएं

व्हाट्सएप ने कुछ वक्त पहले 'ब्लू टिक' फीचर लॉन्च किया था. इसकी मदद से यूजर्स जान पाते हैं उनके मैसेजेस को पढ़ा गया है या नही. हालांकि, कई लोगों के लिए यह फीचर परेशानी भी बन गया था क्योंकि वे नही चाहते कि किसी को पता चले कि उन्होंने उनका मैंसेज पढ़ा है या नही. ऐसे में इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाएं, यहां आपको अकाउंट ऑप्शन दिखाई देगा, वहां टैप करें फिर 'रीड रिसिप्ट्स' में जाएं और फीचर को बंद कर दें. याद रखें, ऐसा करने पर आपको भी अपने भेजे मेसेज पर नीले रंग का टिक नही दिखेगा.

बचाएं फोन का डाटा

'लिमिट डाटा यूसेज' फीचर के मदद से अब आप अपने फोन के डाटा को बचा सकते हैं. आप 'लो डाटा यूसेज' का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप कॉल के दौरान डाटा बचा पाएंगे।
नोटिफिकेशन सेटिंग्स
इस फीचर की मदद से अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं. इसकी मदद से आप बिना फोन को हाथ लगाए जान पाएंगे कि किसने आपको मैसेज किया है और आपके लिए उसे तुरंत पढ़ना जरूरी है या नही.

ऐसे होगा मैसेज 'म्यूट'

कई बार ऐसा होता है कि व्हाट्सएप पर न चाहते हुए भी कई ग्रुप्स का हिस्सा बन जातें हैं, ऐसे में 'म्यूट' फीचर काम आ सकता है. इस फीचर की मदद से आप किसी भी ग्रुप या शख्स को 'म्यूट' कर सकते हैं, जिसके बाद आपके म्यूट किये अकाउंट के नोटिफिकेशन से छुटकारा मिल जाएगा. आप एप में टाइम लिमिट भी सेट कर सकते हैं.

पेमेंट फीचर

व्हाट्सएप के पेमेंट फीचर का यूजर्स के लंबे वक़्त से इंतजार था. इंडिया के 'यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई)' पर बेस्ड व्हाट्सएप का पेमेंट फीचर 'आईओएस और एंड्राइड, दोनो पर अवेलेबल है. पेमेंट का ऑप्शन व्हाट्सएप की सेटिंग्स में दिखाई देगा. इससे यूजर्स डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं.

डिलीट फ़ॉर एवरीवन

व्हाट्सएप ने बीते कुछ सालों में जिन फीचर्स को लॉन्च किया है, उनमें से 'डिलीट फ़ॉर एवरीवन' कुछ सबसे शानदार फीचर्स में से एक है. इसके जरिए व्हाट्सएप यूजर्स एंड्राइड या फिर ' आईओएस' पर ग्रुप चैट या पर्सनल मैसेज पर भेजे गए मैसेजेस को डिलीट कर सकते हैं. 'डिलीट फ़ॉर एवरीवन' फीचर के इस्तेमाल से यूजर अपने और मैसेज पाने वाले शख्स के फोन से अपने किये गए मेसेजेस डिलीट कर सकते हैं.

लिखें अलग और क्रिएटिव

जैसे किसी भी वर्ड या सेंटेंस को बोल्ड करना हो तो उन्हें 'स्टार(*) के बीच मे रखें.
अगर आप व्हाट्सएप के मेसेजेस लिखते हुए क्रिएटिव लिखना चाहते है तो उन्हें '```' के बीच मे लिखें.
इस तरह अगर अगर कुछ और कभी बदलाव करना चाहे तो '~' के बीच मे लिखकर कर सकते हैं.

Thanks
Team Akanksha

1 comment:

  1. Best Photography College In India
    Diploma in photography:
    More info- http://raghuraicenterforphotography.com/
    http://raghuraicenterforphotography.com/the-art-of-fashion-and-advertising-photography-course/

    ReplyDelete